नई दिल्ली, मार्च 20 -- पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई के कॉमेंट्री पैनल से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने भारी मन से ये ऐलान किया है और खुद को 23 वर्ष तक नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया है। उन्हें लगता है कि उन्हें वो सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार थे। उनका ये फैसला क्रिकेट जगत के लिए चौंकाने वाला रहा। कई क्रिकेट फैन और कुछ क्रिकेटर भी उनके इस फैसले पर हैरानी जता रहे हैं। लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई के लिए कॉमेंट्री छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान एक्स पर पोस्ट के जरिये किया। उन्होंने साफ किया कि ये फैसला उन्होंने काफी सोचसमझकर लिया है। शिवरामकृष्ण ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मैं बीसीसीआई के लिए कॉमेंट्री से रिटायर हो रहा हूं।' उनके इस पोस्ट पर क्रिकेट फैन लगातार पूछते रहे कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.