नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शानदार नाबाद शतक से मुंबई इंडियंस को बहुप्रतीक्षित जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा की खूब तारीफें हो रही हैं। शतकीय पारी में वर्मा का मास्टरक्लास दिखा। शुरुआत में वह धीमा और संभलकर खेले लेकिन एक बार जब गियर बदला तब गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने तिलक वर्मा की पारी की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर वह शुरुआती 22 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद ही आउट हो गए होते तो उन्हें टीम से निकालने की मांग होने लगती। मुंबई के लिए मुश्किल समय में उन्होंने शानदार पारी खेलकर दिखाया है कि उन्हें खुद के खेल पर कितना यकीन है।'पंडित उन्हें टीम से निकालने के लिए कहने लगते' मोहम्मद कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'अगर तिलक वर्मा शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.