चंडीगढ़, जुलाई 7 -- पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही कांग्रेस की प्रदेश इकाई में बगावत के सुर सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजा अमरिंदर सिंह वडिंग को पार्टी प्रमुख बनाए जाने से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने समर्थक विधायक, सांसदों और नेताओं के साथ अपना दावा पेश करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के मौजूदा हाल 2022 में हुए चुनाव की तस्वीर ताजा कर रहे हैं, जब नवजोत सिंह सिद्धू ने तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। हाल ही में कांग्रेस ने वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा। जबकि, जालंधर सांसद और पूर्व CM चन्नी इस पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे। खास बात है कि वह पंजाब में कांग्रेस के बड़े दलित नेता भी हैं। उन्हें पार्टी ने चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया है। कहा...