नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Amit Shah Lok Sabha Speech: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर हुई दो दिनों की चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को खूब सुनाया और कहा कि कांग्रेस की वजह से ही 1971 से देश में परिसीमन का काम रुका पड़ा है और आबादी बढ़ने के बावजूद लोकसभा और विधानसभाओं की सीटें नहीं बढ़ाई जा सकी हैं। उन्होंने कहा कि तब इंदिरा गांधी ने परिसीमन पर रोक लगाई थी और अब फिर से जब सरकार परिसीमन का बिल लेकर आई है तो कांग्रेस विरोध कर रही है। शाह ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए भी और विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस ने हमेशा से परिसीमन का विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में परिसीमन लाकर लोकसभा की सीटें 525 से बढ़ाकर 543 कर इसे फ्रीज कर दिया था। उन्होंने बताया...