फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- नूंह। नूंह जिले के गांव अड़बर में चल रहे तब्लीगी जमात के जलसे में रविवार को दूसरे दिन लोगों का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य पंडाल के साथ-साथ आसपास के पूरे इलाके में लोगों की भीड़ नजर आई। दूर-दराज के इलाकों से लोग जलसे में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उलेमाओं ने अपने बयान में सच्चाई और सादगी भरे जीवन पर जोर दिया। सोमवार को सुबह नौ बजे दुआ के बाद तीन दिवसीय जलसे का समापन होगा। रविवार को लोगों ने पूरे अनुशासन के साथ तकरीरें सुनीं। आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे। जलसा शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है और लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।महिलाओं का बड़ा योगदान, घर-घर से बन रही रोटियांइस जलसे की खास बात महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है। गांवों में हर घर में सुबह से रात तक चू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.