फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- नूंह। नूंह जिले के अड़बर गांव में तीन दिवसीय तब्लीगी जलसा सोमवार को सुबह सम्पन्न हो गया। सुबह करीब सवा आठ बजे निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने दुनिया में अमन और भाईचारे के लिए दुआ करवाई। दुनिया से जुल्म को खत्म करने के लिए भी दुआ की गई। जलसा में करीब दस लाख लोग पहुंचे। हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। दुआ खत्म होने के बाद नूंह-अलवर नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर जाम लगा। जिसे खुलने में करीब चार घण्टे लगे। दुआ करवाते वक्त मौलाना का गला भर आयादरअसल, तीन दिन उलेमाओं की तकरीर के बाद आखिरी में दुआ करवाने का निजाम है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मौलाना साद ने हजारों-लाखों लोगों की मौजूदगी में दुआ करवाई। दुआ के दौरान माहौल पूरी तरह शांत और भावुक हो गया। मौलाना की आवाज कई बार भर आई, जिसे सुनकर लोगों की आंखें भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.