फरीदाबाद, मार्च 27 -- नूंह। अड़बर गांव में 4 से 6 अप्रैल तक होने वाले तब्लीगी जलसे की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर अलग-अलग टीमों में जिम्मेदारी बांटी गई है। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर मैदान को व्यवस्थित किया जा रहा है। पानी, बिजली, ठहरने, गुसलखाने और वुजू की सुविधाएं तेजी से तैयार की जा रही हैं। बाहर से आने वाले लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। आयोजकों के अनुसार सभी कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। मुफ्ती जाहिद हुसैन कासमी ने बताया कि हर व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। उलमा का कहना है कि ऐसे जलसे लोगों में दीन की समझ बढ़ाते हैं और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इ...