नोएडा, जुलाई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में ऐच्छर गांव के समीप सड़क किनारे बैठा एक युवक कार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। अचानक तबियत बिगड़ने पर युवक आराम करने के लिए सड़क किनारे बैठा था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से हमीरपुर का रहने वाला संजय कुमार ऐच्छर गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। संजय घरों में रंगाई- पुताई का काम करता था। संजय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उनके पति सेक्टर स्वर्ण नगरी से काम कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। किसी राहगीर ने उन्हें पकड़ा और ऐच्छर के गेट नंबर 4 के समीप सड़क किनारे बैठा दिया। इसी बीच एक चालक ने कार को पीछे हटाते समय सड़क किनार...