मऊ, जनवरी 2 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हलधरपुर गांव निवासिनी बालिका की शुक्रवार की शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ठंड लगने के कारण अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर चिकित्सकों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हलधरपुर गांव निवासी 12 वर्षीय खुशी सिंह पुत्री विजेन्द्र सिंह की तबीयत शुक्रवार की सुबह खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.