झांसी, अप्रैल 8 -- झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर जा रहे होमगार्ड की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना टोडीफतेहपुर के गांव बिजौरा निवासी शम्भू दयाल गुरसरांय होमगार्ड कंपनी के माध्यम से होमगार्ड थे। उसकी ड्यूटी टहरौली थाने में लगाई गई थी। बीती रात वह घर पर थे। बुधवार को घर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने लगी और सीने में दर्द भी। उन्हें मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर उनके घर गई तो परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि वह खुश होकर ड्यूटी गए थे। पता नहीं था कि अब लौटकर नहीं आएंगे। वहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.