झांसी, अप्रैल 7 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र में घर पर तबियत बिगड़ने से शिक्षक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। मोंठ के गांव बम्हरौली व झांसी के सदर बाजार क्षेत्र निवासी प्रदीप यादव (48) बेटा महेंद्र यादव बबीना के डंगरिया गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार की रात वह घर पर थे। परिजन खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने तेज दर्द और वह घबराने लगे। जिससे परिजन परेशान हो गए। वह रोने-बिलखने लगे। आनन-फानन में उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल ले ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। मृतक के दोस्त छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रदीप की तबियत बिगडने से मौत हुई है। संभावत हार...