गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजय नगर थाना क्षेत्र से जा रहे एक युवक की तबियत खराब हो गई। वह बाइक साइड में लगाकर लेट गया, तभी चोरों ने उनकी बाइक, मोबाइल, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया है। इस मामले में पीड़ित ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर में रहने वाले प्रमोद ने शिकायत देकर बताया है कि 28 मई को रात करीब दस बजे वह राजनगर एक्सटेंशन गुलधर की ओर से काशीराम फ्लाईओवर से होते हुए बाइक से जा रहा था। फ्लाईओवर पर ही उनकी तबियत खराब हो गई। वह फ्लाईओवर पर ही साइड में बाइक खड़ी कर किनारे लेट गए। उनकी मामूली आंख लग गई। थोड़ी देर बाद उठे, तो उनकी बाइक, मोबाइल, दो हजार रुपये और हेल्मेट आदि सामान चोरी हो गया। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

हिं...