नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी सच हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जिसका नाम अर्नब रखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दो दिनों में यह और भी भीषण रूप ले सकता है। वहीं, बुधवार को इसके लैंडफॉल के आसार हैं। ओडिशा समेत कई राज्य अलर्ट मोड पर हैं। सोमवार को मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात अर्नब बहुत भीषण तूफान बनकर आंध्र प्रदेश और यानम तट से गुजर सकता है। मौसम की ये गतिविधियां 28 अक्टूबर को को दोपहर तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच हो सकती हैं। उस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जो बढ़कर 140 किमी प्रति घंटा पर पहुंच सकती है।तूफान में बदला IMD ने सोमवार को कहा, 'पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी क...