तबाही का मंजर बरमसिया हाट में वज्रपात, दो की मौत, पांच घायल, क्षेत्र में पसरा मातम
गोड्डा, जून 10 -- गोड्डा/पथरगामा, हिटी। पथरगामा थाना क्षेत्र के बरमसिया हाट में मंगलवार को अचानक बदले मौसम से बड़ा हादसा हो गया। हाट में खरीदारी के लिए जुटे लोगों पर वज्रपात हो गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे हाट परिसर में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान काला डुमरिया गांव निवासी जमशेद अंसारी (52 वर्ष) तथा बड़ा केंदुआ निवासी धर्मेंद्र मरांडी के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जमशेद अंसारी अपने पीछे छह बच्चों का भरा-पूरा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.