तबादलों से पूर्व समायोजन के पक्ष के उतरे शिक्षक
विकासनगर, जुलाई 15 -- प्रारंभिक शिक्षा के तहत तबादलों से पहले हुए समायोजन को शिक्षकों ने विभाग का सही निर्णय करार दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समायोजन की प्रक्रिया नियम और मानकों के अनुसार ही की गई। लिहाजा इस मुद्दे को बेवजह तूल देकर विभाग की छवि को धूमिल नहीं किया जाना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल और ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल ने बुधवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जनपद में एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में शिक्षकों का समायोजन नियम सम्मत विभागीय प्रक्रिया है। इस समायोजन को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि जिन भी विद्यालयों में दूसरे ब्लॉक से शिक्षकों का समयोजन किया गया है वो पहले से एकल शिक्षक वाले विद्यालय हैं। एक शिक्षक के सहारे पांच कक्षाओं का संचालन और प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.