तबादलों से नाराज सचिव जाएंगे हाईकोर्ट
बागपत, जून 2 -- बागपत। अधिकारियों के खिलाफ अब ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया गया है कि अधिकारी ग्राम सचिवों के बीच अब फूट डालने का काम कर रहे है। जो बैठक संयुक्त होनी चाहिए थी पीडी ने केवल ग्राम विकास अधिकारियों के साथ करके खानापूर्ति की। चेतावनी दी कि जब तक नियमों के तहत तबादले नहीं होंगे तब तक विरोध जारी रहेगा। उधर, सीडीओ ने साफ कह दिया तबादलों में कोई बदलाव नहीं होगा जिसे जहां जाना है जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष जोनी चौधरी ने बताया कि मंगलवार तक तबादलों के आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो इसके विरोध में बुद्धवार को संगठन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। एक प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगा और वाद दायर कराएगा। हाईकोर्ट का जो भी आदेश होगा उसका पालन करेंगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.