मुंगेर, अप्रैल 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर पहले से सवालों के घेरे में चल रहे मुंगेर विश्वविद्यालय की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही है। राजभवन ने विश्वविद्यालय से पिछले एक वर्ष में किए गए सभी शिक्षक स्थानांतरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है, जिससे प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल के अपर सचिव सुमन कुमार द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को भेजे गए पत्र में 15 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2026 तक के दौरान किए गए महाविद्यालय कर्मियों के तबादलों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि, विश्वविद्यालय निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक जानकारी संकलित कर पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर राजभवन सचिवालय को उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- लोकभवन ने विश्वविद्यालयों से शिक्षकों के तबादले का कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.