नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने कर्मचारियों के हालिया तबादलों और लंबित मांगों को लेकर सोमवार को बैंक प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बैंक की विभिन्न शाखाओं से पहुंचे करीब सौ से अधिक कर्मचारियों ने मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य गेट बंद मिलने पर कर्मचारी भड़क उठे और धरने पर बैठ गए।सोमवार सुबह बैंक की अलग-अलग शाखाओं से कर्मचारी नैनीताल पहुंचे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके मुख्यालय पहुंचने से पहले ही बैंक प्रबंधन ने मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया। साथ ही प्रबंधन की ओर से संदेश भेजा गया कि वे अपना ज्ञापन गेट पर ही सौंप दें। यह भी पढ़ें- नैनीताल बैंक के कर्मचारियों ने हेड ऑफिस में किया प्रदर्शन इससे नाराज कर्मचारियों ने मुख्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.