बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास अनुमंडलीय अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अस्पताल परिसर के समीप मंगलवार को भी धरने पर बैठ गए हैं। कथित तौर पर अनुचित तबादला और लंबित वेतन को लेकर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) ने कड़ा विरोध जताया है। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर चास से सदर अस्पताल में किए जा रहे स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। यूनियन का आरोप है कि बिना आवश्यकता हाउसकीपिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड और लैब टेक्नीशियन का तबादला किया जा रहा है, जबकि सेवा शर्तों में इसका कोई प्रावधान नहीं है। इसे पूर्वाग्रहपूर्ण कार्रवाई बताते हुए यूनियन ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वहीं, वेतन भुगतान में भी गंभीर अनियमितता पर यूनियन ने विरोध जताया है। यूनियन के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.