तबादले के विरोध में आवेदन पर लोकभवन नाराज
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर। नये खुले 211 डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों और बर्सर की पोस्टिंग के बाद वहां जाने में असमर्थता जताने वाले आवेदन पर लोकभवन ने नाराजगी जतायी है। लोकभवन ने रविवार को इस बारे में सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है नये डिग्री कॉलेजों में पोस्टिंग के बाद कॉलेज बदलने के लिए आवेदन आना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकभवन ने सख्त आदेश दिया कि अगले आदेश तक इस मामले पर कोई आवेदन नहीं भेजे जाएंगे। लोकभवन ने सभी कुलपतियों को सख्त निर्देश दिया है कि वह सभी प्राचार्यों और बर्सर को इस बारे में सूचित कर दें। यह भी पढ़ें- संबद्धन के लिए 15 सितंबर तक कॉलेजों को करना होगा आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.