फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- फिरोजाबाद तहसील जसराना में एक लेखपाल की कार्यशैली से तहसील प्रशासन परेशान है। शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो कोर्ट के मामलों में प्रतिशपथ पत्र दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। लेखपाल बैठकों में भी प्रतिभाग नहीं करते हैं। वहीं स्थानांतरण के बाद न तो खुद नए कार्यक्षेत्र में पहुंचे तो न ही नवीन लेखपाल को पुराने क्षेत्र के अभिलेख समय से सौंपते हुए चार्ज दिया। उपजिलाधिकारी जसराना ने लेखपाल को लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरोप है कि लेखपाल द्वारा अधिकारियों के आदेशों की भी उपेक्षा की जा रही थी। जसराना तहसील में लेखपाल जितेंद्र कुमार रीवां, दारापुर, रसैनी एवं आपुर क्षेत्र में तैनात थे। पिछले दिनों उनकी कार्यशैली को देखते हुए एसडीएम ने लेखपाल का स्थानांतरण कुशियारी-2 में कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.