मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तबादले के बाद शिक्षकों को उसी स्कूल में तीन साल तक सेवा देनी होगी। अप्रैल से प्रभावी शिक्षक तबादले की नई नीति को लेकर यह निर्देश मिला है। जून में बड़े पैमाने पर शिक्षकों का स्थानांतरण होगा। नई नीति के तहत तबादले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शिक्षकों से लिया जाएगा। मई और नवंबर में आवेदन का अवसर शिक्षकों को मिलेगा। स्थानांतरण की नई नीति का लाभ सूबे के छह लाख शिक्षकों को मिलेगा। पुराने वेतनमान, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक और प्रधानाध्यापक इन सभी को एक समान अवसर मिलेगा, क्योंकि सभी श्रेणियों के लिए एक समान नियमावली बनाई गई है। विभाग ने कहा कि इस नई नीति से प्रक्रिया पूरी तरह से स्पष्ट और पारदर्शी होगी। बीमारी और विशेष स्थिति के दौरान अड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.