बहराइच, फरवरी 26 -- महसी , संवाददाता । महसी एसडीएम के तबादले का पत्र लेकर गुरुवार को तहसील परिसर पहुंच विधायक ने वकीलों की हड़ताल खत्म कराई। यहां एसडीएम के तबादले पर अड़े अधिवक्ता 30 दिनों से कलम बंद हड़ताल पर थे। महसी के निवर्तमान एसडीएम आलोक प्रसाद के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ता दो माह से विरोध प्रदर्शन व 30 दिनों से कलमबंद हड़ताल कर रहे थे। गुरुवार को देर शाम विधायक महसी सुरेश्वर सिंह एसडीएम के तबादले के पत्र के साथ तहसील परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल समाप्त करवा दी। एक माह बाद वकील अब न्यायिक कार्य पर काम पर वापस लौटेंगे। संघ के अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्रा महामंत्री राम कर्ण त्रिपाठी अधिवक्ता रुद्र त्रिपाठी, उद्धव कुमार बाजपेई, धर्मेंद्र बाजपेई, सर्वेश अवस्थी, रामतेज मिश्र, राजवंत मिश्रा, राघवेंद्र त्रिपाठी हिमांशु मो...