गया, फरवरी 27 -- ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन गया शाखा की बैठक में स्टेशन मास्टरों ने तबादले और भर्ती समायोजन के मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए रेलवे बोर्ड से ठोस और पारदर्शी नीति लागू करने की मांग की। गया जंक्शन पर शुक्रवार की आयोजित विशेष बैठक में कैडर पुनर्गठन, स्थानांतरण प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर गंभीर चर्चा हुई। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड में एसोसिएशन की ओर से स्टेशन मास्टरों और रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि इंटर-डिवीजन और इंटर-रेलवे तबादलों में एक समान नीति का अभाव है जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। भर्ती समायोजन और इंडेंट प्रक्रिया की निगरानी सीधे रेलवे बोर्ड स्तर से किए जाने ...