तबादला हुआ, आदेश भी निकले... फिर भी छह महीने तक नहीं पहुंचीं शिक्षिका
औरैया, जुलाई 8 -- बेसिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरण और समायोजन आदेशों के पालन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी समायोजन आदेश के छह महीने बाद भी एक सहायक अध्यापिका ने नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इतना ही नहीं, बीच में दिए गए विभागीय निर्देशों का भी पालन नहीं हुआ। अब खंड शिक्षा अधिकारी, भाग्यनगर ने अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना पर विभागीय कार्रवाई होगी।
समायोजन आदेश और अनुपालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 31 दिसंबर 2025 को समायोजन आदेश जारी करते हुए प्राथमिक विद्यालय अटा में तैनात सहायक अध्यापिका जूली का समायोजन प्राथमिक विद्यालय गमनामऊ में किया था। आदेश में तत्काल प्रभाव से नए विद्यालय में कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.