तबादला नीति से बढ़ी धड़कनें, स्वास्थ्य विभाग में 'कुर्सी बचाओ अभियान'
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की नई तबादला नीति ने स्वास्थ्य महकमे में वर्षों से जमी कुर्सियों के नीचे हलचल पैदा कर दी है। शासन के ताजा निर्देशों में साफ कहा गया है कि तय अवधि से अधिक समय से एक ही जिले या मंडल में जमे अधिकारियों को हटाया जाएगा, लेकिन जिले में कई ऐसे अधिकारी हैं जो चार नहीं बल्कि दस-दस साल से अधिक समय से एक ही जगह डटे हुए हैं। दिलचस्प यह है कि इनमें अधिकांश अधिकारियों पर अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं, शासन स्तर तक शिकायतें पहुंचीं, जांचें भी हुईं, लेकिन नतीजा हमेशा 'क्लीनचिट' के रूप में ही सामने आया। अब तबादला नीति लागू होते ही विभागीय गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि कौन जाएगा, कौन बच जाएगा और किसकी 'सेटिंग' फिर काम आएगी। यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DSP स्तर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.