गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को सोहना विधानसभा के विधायक तेजपाल तंवर से मुलाकात कर हरियाणा सामान्य तबादला नीति में संशोधन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान अशोक प्रजापति व जिला कोषाध्यक्ष अशोक कादियान ने बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2015 में बनाई गई ऑनलाइन सामान्य तबादला नीति के तहत 2016 में तबादले हुए थे, जबकि नियमानुसार यह प्रक्रिया प्रतिवर्ष होनी चाहिए थी। करीब 10 वर्षों तक तबादले न होने से शिक्षक परेशान रहे। अब नई नीति में जोन की जगह ब्लॉक इकाई लागू कर दी गई है, जिसमें किसी ब्लॉक में 15 वर्ष पूरे कर चुके शिक्षक को उसी ब्लॉक में विकल्प नहीं मिलेगा। इससे कई शिक्षक प्रभावित होंगे और विद्यालयों में अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.