लखनऊ, जून 17 -- प्राइमरी स्कूलों में तैनात शिक्षक दंपतियों ने बुधवार को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में संशोधन को लेकर निशातगंज स्थित निदेशालय में प्रदर्शन किया। इन शिक्षकों की मांग है कि तबादला नीति में छात्र शिक्षक अनुपात की बाध्यता को खत्म किया जाए। ये अनुपात शिक्षकों के तबादले में बाधा बन रहा है। दंपति शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री राम राज गुप्ता ने बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका निस्तारण शासन स्तर से होगा। राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश भर आए करीब 300 दंपति शिक्षकों ने तबादला नीति में बदलाव के लिए तीन मांगें रखी। यह भी पढ़ें- छात्र-शिक्षक अनुपात की शर्त पर भड़के शिक्षक, तबादला नीति के खिलाफ निदेशालय में प्रदर्शन सभी ने कहा कि छात्र-शिक्ष...