कन्नौज, मई 28 -- जलालाबाद, संवाददाता। जिला कारागार अनौगी में तीन जेल वार्डरों के स्थानांतरण निरस्त होने के बाद कारागार परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। करीब पंद्रह दिन पहले विभागीय कार्रवाई के तहत जिन कर्मियों का गैर जनपद तबादला किया गया था, उनमें राहुल चौधरी, कपिल कुमार शर्मा और सोनू त्यागी शामिल थे। अब उप महानिरीक्षक कारागार प्रदीप गुप्ता के आदेश पर इन तीनों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। मामला चार जनवरी को जिला कारागार में आयोजित जश्न पार्टी के दौरान दो बंदियों के फरार होने की घटना से जुड़ा है। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। जांच के दौरान तत्कालीन जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद समेत कई कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद विभागीय जांच लगातार जारी रही और 15 मई को कई जेल कर्मियों के तबादले कर दिए गए थे। हालांकि 27 मई...