बिजनौर, मई 31 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय, लखनऊ द्वारा अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए है। बिजनौर व चांदपुर में तैनात एफएसएसओ के तबादले गैर जनपद किए गए है। महानिदेशक सुजीत पाण्डेय के आदेश पर गठित स्थापना बोर्ड की संस्तुति के आधार पर जनपद में तैनात अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिजनौर में तैनात एफएसएसओ शीशपाल सिंह का स्थानांतरण मुरादाबाद व चांदपुर में तैनात एफएसएसओ सुभाष चन्द्र को हाथरस भेजा गया है। वहीं गाजियाबाद में तैनात राजेन्द्र प्रसाद को बिजनौर में नई तैनाती दी गई है।अग्निशमन विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में और अधिक दक्षता तथा बेहतर संचालन के उद्देश्य से किया गया है। यह भी पढ़ें- तबादलाः दो एफएसएसओ का गैर जनपद स्थानंतरण यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा के 18 अधिकारियो...