कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में लंबे समय से एक ही कार्यालय और एक ही पद पर जमे कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तो की गई, लेकिन यह कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। जिला प्रशासन की ओर से 29 कर्मचारियों के स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति संबंधी सूची जारी की गई है, मगर कई मामलों में सिर्फ कागजों पर पदस्थापन बदला गया है, जबकि प्रतिनियुक्ति पहले वाली जगह पर ही कर दी गई है। इस व्यवस्था को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी दबे स्वर में इस पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से संवेदनशील पदों पर जमे कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई है。 यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने बड़े स्तर पर किया कर्मियों का तबादला, कई शाखाओं व प्रखंडों में...