सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर। जिले में एसपी देहात के पद पर तैनात सागर जैन का तबादला कर दिया गया है। उन्हें प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई है। सागर जैन के स्थान पर अलीगढ़ में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक को सहारनपुर का नया एसपी देहात नियुक्त किया गया है। तबादले की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हलचल रही। माना जा रहा है कि नए एसपी देहात मयंक पाठक जल्द ही कार्यभार ग्रहण कर जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...