बरेली, मार्च 26 -- प्रयाग संगीत समिति की ओर से प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में बरेली की छात्रा आरोही रावत ने तबला वादन में कुशल प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व भी आरोही रावत ने प्रदेश स्तरीय विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं स्वरचित श्रीराम काव्य पाठ, उत्तर-प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की श्रीरामचरित्र मानस गान एवं शास्त्रीय गायन व वादन प्रतियोगिता समेत अन्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। वर्तमान में आरोही साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। आरोही संगीत की शिक्षा अपने पिता संगीतकार प्रदीप कुमार रावत से ग्रहण कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...