पिथौरागढ़, फरवरी 27 -- अस्कोट। नगर के प्रसिद्ध रामलीला के वरिष्ठ तबला वादक सुन्दर राम का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और गुरुवार को अपने आवास में अंतिम सांस ली। सुन्दर राम पिछले 50 वर्षों से रामलीला में तबला वादक की भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन पर रामलीला कमेटी और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार हंसेश्वर घाट में संपन्न हुआ और उनके बेटे मनोज कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार पाल, तालीम मास्टर उमेश पुजारी, खड़क सिंह भण्डारी, वीरजंग पाल, मनोज लुण्ठी, हरीश पाल और तेज सिंह बिष्ट ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...