गिरडीह, जनवरी 4 -- गिरिडीह। साइबर मामले की तफ्तीश के लिए गिरिडीह आयी यूपी के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना पुलिस शनिवार को वापस लौट गयी। अहरौरा पुलिस शुक्रवार को ही गिरिडीह पहुंची थी और मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से मामले के तफ्तीश में जुटी हुई थी। अहरौरा पुलिस कांड संख्या 268/25 का तफ्तीश करने गिरिडीह आयी थी। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि तफ्तीश के बाद अहरौरा पुलिस वापस लौट गयी है। जिस दो मोबाइल नंबर के धारकों को पुलिस को तलाश थी उस संबंध में आवश्यक जांच पड़ताल अहरौरा पुलिस द्वारा की गयी है। दोनों मोबाइल धारकों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.