तप वही है जो किसी का उत्थान करे : स्वामी अनंतानंद
मेरठ, जुलाई 19 -- वेदांत सत्संग समिति मेरठ की ओर से शनिवार को जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत आश्रम में आयोजित देवी भागवत कथा सप्ताह के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। कथा व्यास पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने मां भगवती की महिमा का वर्णन किया। स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि तप वही है जो किसी का उत्थान करे, पतन नहीं। यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है और देवी भागवत का मंगलाचरण त्रिपदा गायत्री छंद में हुआ है। उन्होंने कहा कि मां भगवती गायत्री स्वरूपा, आदिविद्या, ब्रह्मविद्या, चैतन्य स्वरूपा एवं पराशक्ति हैं। उनकी उपासना से मनुष्य के त्रितापों का शमन होता है।कथा के दौरान नैमिष तीर्थ में शौनक आदि 88 हजार ऋषियों द्वारा सूतजी से देवी महिमा का प्रश्न, नैमिष तीर्थ के प्रादुर्भाव, महर्षि व्यास की पुत्र प्राप्ति की कामना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.