मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राम गंगा विहार में चल रहे पर्यूषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म मनाया गया। इसका आरंभ कमल कुमार जैन, ममता जैन परिवार एवं कुलदीप जैन, सारिका जैन परिवार ने श्री जी की प्रथम शांतिधारा से किया। विधान कर्ता गजराज जैन एवं शुभ्रा जैन परिवार रहे। विराजमान भद्रबाहु सागर महाराज ने उत्तम तप का ज्ञानार्जन कराया। उन्होंने कहा कि तप के दिन हमें थोड़ा तपना होगा। तप रूपी अग्नि में जो तप जाता है वही जीवन निखर जाता है। उन्होंने कहा कि तक करते समय मायाचार नहीं करना चाहिए। शाम को भजनों की धूम रही। यह भी पढ़ें- Shamli News: दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना आरती, प्रतिक्रमण एवं प्रतियोगिता कराई गई। अध्यक्ष संदीप जैन सहित नीरज जैन, सजल जैन, विकास जैन, महिला अध्यक्ष सुषमा जैन, छवि जैन,...