तप रहे ट्रांसफार्मर, पानी के छिड़काव संग लगाए कूलर
ललितपुर, मई 23 -- मड़ावरा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती बिजली खपत के कारण बिजली उपकेंद्र मड़ावरा के ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। इनको ओवरहीटिंग से बचाने के लिए उन पर पानी का छिड़काव करने के साथ ही कूलर लगाए गए हैं। विभागीय अधिकारी इनके तापमान पर बराबर नजर रख रहे हैं। मड़ावरा तहसील अन्तर्गत कस्बा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बढ़ती गर्मी के साथ ही ट्रांसफार्मरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। अधिक लोड और तेज गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने का खतरा बना रहता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने लगती है। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सब स्टेशनों के ट्रांसफार्मरों पर पानी डलवाकर उन्हें ठंडा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मरों को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए लगाए कूलर जेई मनोज कुमार ने जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.