तप रही दोआबा की सड़कें, कड़ी धूप से झुलस रहा शरीर
फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी की तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और सड़कें तपने लगी हैं। दिन में गर्मी-उमस के चलते कूलर-पंखे काम करना बंद कर चुके हैं। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 44.6 और रात में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जिले को घाषित कर रखा है। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर में तापमान अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। धूप और लू से लोग बेहाल नजर आए। घरों में पंखे भी गर्म हवा देने लगे हैं। भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों और बाजारों में साफ दिखाई दिया। शहर के चौक बाजार, राधानगर, देवीगंज, हरिहरगंज, लोधीगंज समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा पसरा नजर आया। मजबूरी में बाहर निकलने वाले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.