नई दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली में मार्च की शुरुआत से ही तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मार्च के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे दिल्ली-NCR में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान गिरकर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।35.8 डिग्री रहा तापमान IMD के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सीजन के औसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पाल...