देवघर, मार्च 16 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही टीओपी का उद्घाटन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर कुंडा थाना पुलिस ने इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। विभागीय आदेश मिलते ही टीओपी का उद्घाटन कर इसे चालू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार तपोवन क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यहां स्थायी पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तपोवन में टीओपी खोलने का निर्णय लिया गया है। निर्देश के अनुपालन में कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने टीओपी शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। तपोवन स्थित एक खाली कमरे को टीओपी के लिए चयनित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.