अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी ने इस बार मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने तापमान तेजी से बढ़ेगा। मार्च के अंतिम सप्ताह तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। शुरुआती सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है, जबकि मध्य मार्च तक यह 37 से 38 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार गर्मी सूखी रहेगी। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, जिससे दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात बनने लगेंगे। नमी कम रहने के कारण दोपहर में चुभन भरी गर्मी महसूस होगी। मौसम में इस तेजी से हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। बाजारों में एयर कंडीशनर और कूलर की मांग बढ़ने लगी है। कई घरों में इनका उपयोग शुरू होने की तैयारी है। होली के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.