तपिश से सब्जियों की खेती पर मंडराया खतरा
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में आसमान से बरस रही आग का असर अब सब्जी की खेती पर पड़ता नजर आ रहा है। तपिश के कारण सब्जियों के पौधों के झुलसने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को खेत की नमी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। सोनांचल में पिछले तीन दिनों से आसमान से आग बरस रही है। इसका असर सब्जी की खेती पर पड़ने लगा है। जिले में लगभग 500 से अधिक किसान सब्जी की खेती करते हैं। इससे किसानों को प्रति हेक्टेयर लगभग 50 हजार रुपये तक की आय होती है। इस बार भीषण गर्मी और तपिश के कारण किसानों की सब्जी की खेती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। किसान अपनी खेती को बचाने में जुटे हुए हैं। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने कहा कि किसानों को तपिश से सब्जी की खेती को बचाने के लिए लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.