गंगापार, मई 21 -- भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं मानो धरती तपकर तवा बन गई हो और सड़कों से गर्म हवाएं निकल रही हों। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर लोगों को झुलसाने लगते हैं, जबकि दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। भारतगंज सहित आसपास के इलाके में दूर-दूर तक लोग नजर नहीं आ रहे हैं। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर पर गमछा और चेहरे को ढंककर चलने को मजबूर हैं। भीषण तपिश का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- तापमान @ 45 डिग्री, आसमान से बरसी आग, प्रचंड लू से जनजीवन बेहाल दोपहर के समय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम हो गई है। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान ...