वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सूरज लगातार अपना तेवर दिखा रहा है। शुक्रवार को तापमान में गिरावट हुई लेकिन तपिश से राहत नहीं मिली। दिन में ऐसा लग रहा था मानों लोग,आग की भट्ठी के पास बैठे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। उसके बाद लू से राहत के संकेत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण पुरवा हवा चलेगी। तब उमस भी बढ़ेगी。 यह भी पढ़ें- यूपी कल का मौसम 23 मई: प्रयागराज और बांदा में पारा 46 के पार, 48 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्टगर्मी का असर शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगा था। सुबह 10 बजे ही तपिश से लोगों का बुरा हाल ...