तपिश से राहगीरों और मुसाफिरों का बुरा हाल, पारा पहुंचा 40 पार
फतेहपुर, जून 7 -- फतेहपुर। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। लोगों को न घर में चैन मिल रहा है और न ही बाहर सुकून। सभी के मुंह से बरबस निकल रहा है उफ! ये गर्मी। रविवार सुबह से ही तेज धूप के बीच उमस ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी आसमान से मानो आग बरसती रही। नौतपा जैसी गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, भीषण गर्मी के कारण हैंडपंप और तालाब सूखने लगे हैं। यह भी पढ़ें- कड़ी धूप और तपिस से जनजीवन अस्त-व्यस्त सूर्य की तपिश से इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आ रहे हैं। हालांकि शनिवार की भोर में बादलों का झुंड छाया और बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन मौसम में कोई खास बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.