उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। मार्च जाते-जाते जिलेवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय होने से 31 मार्च से तीन अप्रैल के बीच जिले में बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, अगले 24 घंटे तक पारे में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गर्मी ने छुड़ाए पसीने, घरों में चलने लगे एसी-कूलरबीते कुछ दिनों से सूरज के तल्ख तेवर आमजन को परेशान कर रहे हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर की तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और लोगों ने गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.