तपिश से मिली राहत तो उमस ने किया हाल बेहाल
बागपत, जून 15 -- बागपत। भीषण गर्मी के बीच मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव तो आया है, लेकिन लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी और बढ़ गई है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते चिलचिलाती धूप से तो कुछ राहत मिली, लेकिन हवा थमने के कारण बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। उमस भरी इस गर्मी के बीच बिजली विभाग की लापरवाही ने कोढ़ में खाज का काम किया। रात के समय भी अघोषित कटौती का सिलसिला जारी रहने से लोगों की नींद हराम हो गई है। सुबह से ही आसमान में धूप-छाव रही जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को उम्मीद थी कि मौसम खुशनुमा होगा, लेकिन दोपहर होते-होते हवा पूरी तरह बंद हो गई। हवा रुकने से वातावरण में नमी (उमस) का स्तर इस कदर बढ़ गया कि लोग पसीने से तर-बतर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.