आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचते ही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन नगरपालिका और नगर पंचायतों के जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। जिले के नगरीय क्षेत्रों में सौ से अधिक वाटर कूलर और आरओ प्लांट खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है और वे बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। जिले की तीन नगरपालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में आम जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 250 से अधिक वाटर कूलर और आरओ प्लांट स्थापित किए गए हैं। शहर और कस्बों में रोजाना काम के सिलसिले में आने वाली बड़ी संख्या में लोग इन्हीं पर निर्भर रहते हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत इसके अलावा स्थानीय निवासी भी अपनी प्यास बुझाने के लिए इन्हीं साधनों ...