भभुआ, अप्रैल 2 -- पोलदारी, भवन निर्माण, ठेला चलाकर परिवार की परवरिश करते हैं मजदूर नई सेमरियां बस्ती के 60 घरों में निवास करने वाले सभी करते हैं मजदूरी (टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर की पश्चिमी-उत्तरी सीमा पर स्थित नई सेमरियां बस्ती मजदूरों की बस्ती के नाम से जानी जाती है। यहां पोलदारी, भवन निर्माण, ठेला चालक, कृषि मजदूर आदि का परिवार निवास करता है। यहां निवास करनेवाले मजदूरों से गुरुवार को बात की गई। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि काम नियमित नहीं मिल पाता है। कभी कम तो कभी पूरे दिन का काम मिल जाता है और किसी दिन खाली हाथ लौट जाना पड़ता है। मजदूरी करके ही परिवार की परवरिश करते हैं। विनोद खरवार ने बताया कि वह ठेला चलाता है। जब किसी कारोबारी की दुकान पर वाहन से माल आता है, तब उन्हें सगरी स्टैंड से बुला लिया जाता है। लेकिन, इस स्टैं...